संथाल में दो अधिकारियों के बूते हो रहा सर्वे का काम, 50 वर्षों से काम पेंडिंग : हेमलाल
शेष 11586 गांवों का सर्वे का काम लंबित है।
विधायक ने कहा कि प्रमंडल में 25 के मुकाबले महज दो सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों के बूते यह कार्य हो रहा है। उन्होंने सरकार से संथाल में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की नियुक्ति कर जल्द सर्वे का काम पूरा कराने की मांग की।
इसके जवाब में भू राजस्व मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि मानव संसाधान की कमी के कारण सर्वे का काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के अन्य प्रमंडलों में भी सर्वे का काम लंबित है।
मंत्री ने कहा कि राज्य में सीआई की परीक्षा का परिणाम जल्द आ जाएगा और कुछ पद प्रोन्नति देकर भी भरी जाएगी और सर्वे का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखड में सर्वे को लेकर अधिकारियों की टीम केरल और कर्नाटक भी गई थी। इस काम के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण इसे रोकना पडा। मंत्री ने कहा कि वे कुछ सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संथाल में सर्वे के काम में तेजी लाने का प्रयास करेंगे। ताकि सर्वे का काम जल्द पूरा हो सके।