एसीबी ने रिश्वत लेते अंचल सीआई सहित दो काे किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक मोतीलेदा में खाता नंबर 74 खेसरा 4045 रकबा 7.34 डिसमिल जमीन का दाखिल खारिज करने के लिए अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी से मिलकर दाखिल खारिज से संबंधित कागजात उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद अंचल अधिकारी की ओर से संबंधित कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक सुरेंद्र यादव से मिलने को कहा गया। दाखिल खारिज के लिए सुरेंद्र यादव की ओर से 15000 रुपये की मांग की गई। गुरुवार को 6000 रुपये अंचल निरीक्षक के पास बैठे (दलाल) मुकेश कुमार की ओर से रिश्वत की पहली किश्त वादी को केमिकल लगे रुपये देते हुए रंगे हाथ पकड़ा। एसीबी के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने सदल बल रंगे हाथ अंचल निरीक्षक सुरेंद्र यादव और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्हें अपने साथ वाहन में बिठाकर धनबाद ले गयी।
एसीबी की टीम के प्रखंड परिसर में पहुंचते ही पूरे महकमे में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कई लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए।