जंगली हाथियों के आंतक से खौफ में लोग
जानकारी के मुताबिक बिल्वकेश्वर कॉलोनी के पार्क के पास हथी ने घर की दीवार तोड़ दी। हाथी के उत्पात से मकान को काफी नुकसान पहुंचा। कालोनी वासी का कहना है कि विभाग की ओर से हाथियों की रोकथाम के कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। किसी दिन यदि कोई जनहानि होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। क्षेत्रवासी आकाश सचदेवा का कहना है कि अगर वन विभाग इसे गंभीरता से नहीं लिया तो बाध्य होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा।