मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन पर आतंकी हमले की बरसीं पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा संसद भवन पर आतंकी हमले में शहीद जवानों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।हमारे पराक्रमी जवानों ने हमले का मुंह तोड़ जवाब देते हुए आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया था। अपने प्राण न्यौछावर कर देश के स्वाभिमान की रक्षा करने वाले जवानों पर देश सदैव गौरवान्वित रहेगा।