News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

दिल्ली में होने वाली वोट चोर–गद्दी छोड़ महारैली को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज

बैठक में एआईसीसी कोषाध्यक्ष अजय माकन, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भंवर जितेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित एआईसीसी पदाधिकारीगण और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाग लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा रैली की तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे। इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से रैली में भाग लेने वाले कांग्रेसजनों की सूची, वाहनों की संख्या, रजिस्ट्रेशन नंबर और वाहन प्रभारी के संपर्क विवरण शामिल होंगे। इसके साथ ही राजस्थान में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर अभियान और वोट चोर–गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की प्रगति रिपोर्ट भी एआईसीसी संगठन महासचिव को सौंपी जाएगी। पार्टी इस रैली को केंद्र सरकार के खिलाफ जन आंदोलन का स्वरूप देने की तैयारी में है। बैठक में कार्यकर्ताओं की भागीदारी, परिवहन व्यवस्था और समन्वय तंत्र पर विशेष चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply