जिले के तीनों विधानसभा में लहराएंगे कांग्रेस का परचम : तारिणी नीलम चंद्राकर
निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि साढ़े छह साल के कार्यकाल में सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं विधायकों का भरपूर सहयोग मिला। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस को नई महिला जिलाध्यक्ष मिली है। इनके नेतृत्व में सभी एक मंच पर आकर पार्टी को मजबूत करेंगे। विधायक धमतरी ओंकार साहू ने कहा कि जिलाध्यक्ष के रूप में तारिणी चंद्राकर नारी सशक्तीकरण का पर्याय बनेगी। इनके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे। विधायक सिहावा अंबिका मरकाम ने कहा कि आज संगठन सृजन कार्यक्रम से कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष मिला है। संगठन में गुटबाजी को दूर कर सभी को एक सूत्र में बांधने की जिम्मेदारी उनकी है। भाजपा सरकार को जवाब देने के लिए सबको तैयार रहना है।
इस अवसर पर मंच पर पूर्व विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव, अशोक सोम, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, मोहन लालवानी, विपिन साहू, पंकज महावर, जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर, आनंद पवार, प्रभात मेघावाले, दीपक सोनकर, विशु देवांगन, नरेंद्र सोनवानी, हितेश गंगवीर, गीताराम सिन्हा, गौतम वाधवानी, आशुतोष, धर्मेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसके पूर्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अर्जुनी चौक से राजीव भवन तक कार्यकर्ताओं ने जगह – जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान एआइसीसी के पिछड़ा वर्ग विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त होने पर पूर्व विधायक कुरुद लेखराम साहू का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद तारिणी चंद्राकर का धमतरी शहर आगमन हुआ। इस अवसर पर इंदिरा गांधी अर्जुनी चौक में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआइ, घड़ी चौक के पास जिले के सभी ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां से सभी कार्यकर्ता एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पैदल रैली निकालकर राजीव भवन पहुंची। यहां महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।