भाजपा महिला मोर्चा परिचय बैठक में एक बूथ 10 महिला योजना पर रहा जोर
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा सदस्यों को मंडल स्तर पर माह में कम से कम पांच दिन प्रवास पर रह कर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने एक बूथ 10 महिला योजना को जिला में शीघ्र करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले सभी चुनावों में महिला मोर्चा के सदस्यों की विशेष भूमिका रहेगी।