सुशासन दिवस पर एसीपी सहित 27 पुलिसकर्मी पुरस्कृत
इसमें एसीपी पश्चिम छवि शर्मा और दो पुलिस निरीक्षक प्रतापनगर सदर थाने के गोविंद व्यास और पुलिस आयुक्तालय सांख्यिकी में कार्यरत निरीक्षक संतोष चौधरी शामिल है। इसके अलावा एसआई, एएसआई, हैडकांस्टेबल और कांस्टेबल भी शामिल है। जिन्हें नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एसीपी छवि शर्मा, निरीक्षक गोविंद व्यास, संतोष चौधरी, एसआई चंद्र शेखर, एएसआई खेत सिंह, हिम्मत सिंह, शिवलाल, यातायात हैड कांस्टेबल हनुमानसिंह, रिजर्व पुलिस लाइन के हैड कांस्टेबल गंगासिंह, ब्रजपाल, जगदीश को 501 रुपए मय प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। वहीं कांस्टेबल प्रकाश, रतनगुर्जर , जगदीश, बलवंतराम, गोपीचंद, बलवीर, मूलाराम, माया, ज्योति, पारसमल, जगदीश प्रसाद, महिपाल, मुन्नाराम को 101 रुपए मय प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। साथ ही अच्छा कार्य करने पर मेघसिंह भाटी, जितेंद्र सिंह एवं प्रेम सिंह कुंपावत को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।