News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

सेंट थॉमस स्कूल के छात्र मनोज बने मेजर जनरल

पौड़ी गढ़वाल, 27 दिसंबर ।शहर के सेंट थॉमस स्कूल के छात्र रहे मनोज खर्कवाल सेना में मेजर जनरल बन गए है। मनोज के पिता पौड़ी परिसर में परिसर निदेशक रहे हैं। मनोज के सेना में मेजर जनरल बनने पर उनके गृह क्षेत्र लोहाघाट, चंपावत के साथ ही पौड़ी शहरवासियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

मनोज खर्कवाल के पिता एवं भूगोल वेत्ता प्रो. एससी खर्कवाल ने बताया कि लोहाघाट, चंपावत के मूल निवासी उनके बेटे मनोज का जन्म 1971 में बनारस में हुआ था। तब वह बनारस विश्व विद्यालय में पीएचडी कर रहे थे। बताया कि बलरामपुर यूपी, कोटद्वार राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्रोफसर रहने के बाद 1977 में गढ़वाल विश्वविद्यालय बनने पर उनकी नियुक्ति पौड़ी परिसर में हुई थी। यही से 2001 में सेवा निवृत्ति के बाद उनका परिवार देहरादून की डिफ़ेंस कालोनी में रह रहा है। बताया कि मेजर जनरल मनोज की हाई स्कूल तक की शिक्षा पौड़ी के सेंट थॉमस स्कूल में हुई। इसके बाद इंटरमीडिएट परीक्षा दून के मार्शल स्कूल, देहरादून से पास करने के बाद इसी वर्ष मनोज का चयन भारतीय रक्षा अकादमी, एनडीए में हुआ।

Leave a Reply