जिले में ई-रिक्शाओं का होगा सत्यापन, मानक संचालन प्रक्रिया स्वीकृत
हिस
Medium
HREG 9
Uk-road safety
जिले में ई-रिक्शाओं का होगा सत्यापन, मानक संचालन प्रक्रिया स्वीकृत
हरिद्वार, 15 दिसंबर । जिले की सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुस्वरण की बैठक में ई-रिक्शा सत्यापन एवं निरीक्षण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को स्वीकृति दे दी गई है। इसके अंतर्गत 19 जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक ई-रिक्शा निरीक्षण एवं सत्यापन अभियान हरिद्वार एवं रुड़की में चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में साेमवार काे हुई बैठक में तय किया गया कि इस अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग पांच साै ई-रिक्शाओं को चरणबद्ध रूप से भौतिक निरीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। जिनका सत्यापन पुलिस करेगी परिवहन विभाग वाहन निरीक्षण करेंगे। इसके बाद इन्हें एक विशेष पहचान स्टिकर जारी किया जाएगा। इन स्टिकर पाने वाले ई-रिक्शा काे ही नगर क्षेत्र में संचालन की अनुमति हाेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर क्षेत्र को विभिन्न जोनों में विभाजित किया जाएगा तथा प्रत्येक चालक अपने निर्धारित जोन में ही संचालन करना हाेगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने हेलमेट अनुपालन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (एनएच खंड) को निर्देशित किया कि सभी अनुशंसित सुधारात्मक कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।