News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

अटरिया-नसीरपुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की वजह से बच्चों का स्कूल जाना दूभर हो गया है, मरीजों को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती और आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। बरसात का मौसम आते ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ की वजह से स्थिति और भयावह हो जाती है। स्थानीय ग्रामीण प्रशांत सिंह ने बताया कि कई बार एंबुलेंस इस रास्ते में फंस जाती है, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। इसकी वजह से जान जोखिम में पड़ गई। यह सिर्फ सड़क का मुद्दा नहीं, बल्कि हमारे जीवन और मौत का सवाल है।

आमरण अनशन का नेतृत्व स्थानीय नेता राकेश सिंह चौहान (गुरु जी) कर रहे हैं। वहीं, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर पत्रावली की जा चुकी है जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Leave a Reply