News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

गूंज संस्था ने पौंटी गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

इस दौरान ग्राम प्रधान रविना रौटा ने सभी ग्रामीणों का सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में ऐसी भागीदारी गांव के विकास का आधार है। ग्राम प्रधान ने सभी दुकानदारों एवं ग्राम सभा के नागरिकों से अपील की है कि दुकान का कचरा कूड़ेदान में ही डालें, सड़क अथवा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें।

उन्होंने कहा कि कचरा फैलाते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं होगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हीरा लाल रौटा एवं गूंज संस्था के स्टाफ राजपाल सिंह गुसाईं, शिवप्रसाद एवं सप्तम सिंह पंवार , वार्ड सदस्य हरिमोहन सिंह भंडारी, सुनील रौटा, पूनम भंडारी, हेली देवी असवाल, कृष्णा देवी रौटा, सरिता रौटा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply