धीरेन्द्र शास्त्री ने उत्तरकशी से किया अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत
बुधवार को हेलीकॉप्टर से प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगनानी में यमुना नदी के संगम त्रिवेणी घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने जमदग्नि ऋषि के तपो स्थली पर यमुना नदी में स्नान किया है। इसके बाद उन्होंने गंगनानी में पूजा कर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली मेें मां यमुना के दर्शन किये और फिर वे आगे की यात्रा पर निकलें हैं। इस मौके पर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
दरअसल, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहले इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर से करना चाहते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब धीरेन्द्र शास्त्री अपनी यात्रा की शुरुआत उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी से की है। यह वही पवित्र स्थल है, जहां मां गंगा और यमुना का संगम माना जाता है।