News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

एकजुटता की नींव सरदार पटेल ने रखी थी: कल्पना सैनी

यूनिटी मार्च का उद्घाटन राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर अनीता अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को 150 वर्ष पूरे हुए हैं। यह गीत हममें राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करता है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने बताया यूनिटी मार्च हमें एकता का संदेश देता है जिसमे शहर के लोगों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की है। उन्होंने कहा कि इस मार्च में नगर के सात स्कूलों के सैकडो छात्र छात्राओं ने भाग लिया है।कार्यक्रम का संचालन संयोजक चौधरी भीम सिंह ने किया। मार्च नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर नगर भ्रमण के पश्चात नेहरू स्टेडियम में ही संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मेयर अनीता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, सागर गोयल, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,पूर्व प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा चौधरी धीर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, दिनेश कौशिक,आदेश सैनी, ब्रजमोहन सैनी,सावित्री मंगला, सौरभ सिंघल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply