News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

जगदलपुर : माहरा समाज के दो सदस्यों ने पांच वर्ष बाद अपनाया मूल धर्म, की घर वापसी

माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल ने कहा कि धर्म, संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव ही समाज की पहचान और अस्तित्व की नींव है । उन्होंने कहा कि अपने मूल संस्कारों और परंपराओं को जीवित रखना ही समाज की असली शक्ति है। घर वापसी के बाद समाजजनों ने पारंपरिक विधि से परिवार का स्वागत किया और उन्हें पुनः समाज में सम्मिलित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने सामाजिक एकता, भाईचारा और पारस्परिक सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल, जिला पदाधिकारी विनय सोना, कन्हैया सोना, गणेश नागवंशी आदि सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply