मुरैना : ट्रैक्टर चालक ने थार गाड़ी में टक्कर मारी, विरोध करने पर आधा दर्जन आरोपियों ने चार लोगों को किया घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव उम्र 24 निवासी अहमदाबाद, अभिषेक भदौरिया उम्र 24 निवासी अहंदाबाद, शुभम यादव उम्र 32 निबासी अहमदाबाद अजय सिकरवार उम्र 25 तोर गांव अहमदाबाद से थार गाड़ी में सवार होकर मुरैना आ रहे थे।
रविवार की सुबह 10:30 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी सोलंकी पेट्रोल पंप के पास समर रिसोर्ट के सामने से निकली, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी सवार युवकों द्वारा जब उलाहना दिया गया तो आरोपी ट्रैक्टर चालक रमले पुत्र वकीला गुर्जर निवासी नायकपुरा ने मोबाइल फोन लगाकर आधा दर्जन लोगों को बुला लिया।
आरोपियों ने मिलकर अहमदाबाद से मुरैना देवगढ़ थाना क्षेत्र के तौर गांव में रहने अपने दोस्त मनीष गोस्वामी की शादी में आए युवकों की लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेंद्र