मोदी के नेतृत्व में हमारी सांस्कृतिक विरासत का गौरव बढ़ा : जयवीर सिंह
उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान को सफल बनाने में पूरी तरह से कार्यकर्ता जुटें और आगामी होने वाले त्रिस्तरीय जिला पंचायत और विधानसभा की तैयारी के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि प्रधान केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जनता के बीच में चर्चा करें। उन्होंने कहा कि जनता ने बिहार की जीत से यह संदेश दे दिया है कि राष्ट्रवाद का विजय रथ रुकने वाला नहीं है। आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय होगी।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह श्रृंग्वेरपुर धाम में आयोजित लोकार्पण और पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संगम नगरी प्रयागराज आए थे। इस अवसर पर विधायक राजमणि कोल, यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, दिलीप चतुर्वेदी, राजेश केसरवानी, पुष्पराज सिंह, सुधाकर पांडे, अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह केसरी, ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।