News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सिरसा: गीता का संदेश हर व्यक्ति के लिए समान रूप से उपयोगी: दुग्गल

हर व्यक्ति का अपना विशेष योगदान है और अद्भुत बात यह है कि गीता का संदेश हर एक व्यक्ति के लिए समान रूप से उपयोगी है। जब जीवन की भागदौड़ में हम उलझन या कमजोरी महसूस करते हैं, तब गीता हमें शक्ति, स्थिरता और मार्गदर्शन प्रदान करती है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल शनिवार को सिरसा के चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को उपलब्ध हो ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सके।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने कहा कि हरियाणा की इस पावन धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता का यह संदेश केवल हरियाणा या हिंदुस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त विश्व और पूरे ब्रह्मांड के लिए एक अद्वितीय और अमूल्य है। यह ऐसा ब्रह्मसूत्र है कि यदि हम उसके एक अंश मात्र को भी अपने जीवन में धारण कर लें, तो हमारा जीवन इस धरती पर स्वर्ग के समान हो सकता है। उन्होंने कहा कि गीता का मूल संदेश केवल कर्म करना है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चौपटा के बच्चों ने कृष्ण लीला नृत्य ‘मैं कृष्ण हूं’, गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बेगू के बच्चों ने कॉरियरोग्राफी ‘जो है अलबेला’, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर के बच्चों ने श्याम भजन ‘कृष्ण कन्हैया’, गुरु नानक हाई स्कूल सिरसा की टीम ने कृष्ण बाल लीला ‘नंद के आनंद भयो’ के बच्चों ने महारास प्रस्तुत करके दर्शकों का मनमोहा। इस अवसर पर जीया गीता परिवार से बहनों ने सकंल्प गीत व कृष्णा आर्ट ग्रुप ने श्री कृष्ण राधा पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।

Leave a Reply