भारतीय सेना आज नए गौरवशाली अंदाज में खड़ी है : सांसद गुप्ता
सांसद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में भारतीय सेना अपने आप में एक नए, आधुनिक और मजबूत अंदाज में विश्व पटल पर खड़ी है। उन्होंने सभी सैनिक परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेना आज देश की प्रेरणा शक्ति बनी हुई है। व्यापक बजट, आधुनिक तकनीक, हथियार प्रणाली और नई सैन्य क्षमताओं के कारण भारत ने दुनिया में अपना सम्मानजनक स्थान और मजबूत पहचान बनाई है। कलेक्टर अदिती गर्ग ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु मंच से ही सभी जानकारी प्रदान की जा रही है। किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए वे नि:संकोच अपनी बात रखें, प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।