News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

बिरसा मुंडा जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

पांच दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता शामिल रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में झारखंड के कला और संस्कृति विषय पर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। निबंध प्रतियोगिता में झारखंड के अनकहे नायक पर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए, वहीं वाद-विवाद में “झारखंड में महिलाओं की स्थिति पर पक्ष-विपक्ष में तर्क रखे गए। भाषण प्रतियोगिता का विषय “झारखंड में पर्यटन: अनदेखी संभावनाएं रहा।

प्राचार्या डॉ. सिंहा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता बढ़ाते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. दास ने झारखंड के गठन, जनजातीय गौरव तथा 25 वर्षों की विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अमृता जायसवाल ने झारखंड की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य को बिरसा मुंडा के सपनों के अनुरूप बनाना आज भी बड़ी चुनौती है। कार्यक्रम में विजेता छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply