News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

राम नाम धुन संकीर्तन की निकली वार्षिक शोभायात्रा

शोभायात्रा के दौरान महिलाएं, बच्चियां और ग्रामीण हाथों में ध्वज पताका लिए राम नाम का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। राम-जानकी, ऋषि एवं सनातन परंपरा से जुड़ी मनमोहक झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। घोड़ों का नृत्य देखकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आनंदित हो उठे। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा सन 1968 में शुरू की गई थी। इसके तहत प्रतिदिन सुबह राम नाम धुन की प्रभात फेरी निकाली जाती है। भक्तगण गांव के सभी प्राचीन मंदिरों में जाकर आरती करते हैं और फिर उसी स्थान पर लौट आते हैं जहां से फेरी प्रारंभ हुई थी। यह आध्यात्मिक प्रक्रिया पूरे वर्ष लगातार चलती रहती है।

साल पूरा होते ही शोभायात्रा व चित्रकूट धाम में विसर्जन पूरे वर्ष की निरंतर धुन के बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इसके उपरांत सभी भक्तजन चित्रकूट धाम पहुंचकर परंपरा के अनुसार इसका विसर्जन करते हैं। इसके बाद अगले वर्ष तक धुन की जिम्मेदारी गांव के अन्य भक्त संभालते हैं। गांव की सुख-समृद्धि का आधार मानते हैं ग्रामीण गांव के जगदीश उर्फ मिन्टू शुक्ला, प्रहलाद सिंह, छुन्ना शुक्ला, अरविंद पाठक, मन्नी महाराज सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया कि यह आध्यात्मिक परंपरा गांव की समृद्धि, शांति और एकता का आधार है।

Leave a Reply