जींद : हाइवे से कार नीचे गिरी, एक की मौत, दो गंभीर
रामबख्श कालोनी निवासी प्रदीप शनिवार को अपनी बुआ के गांव खरकगागर निवासी संतरो तथा कलाशो को कार में लेकर ग्रीन फिल्ड नेशनल हाइवे के रास्ते जींद की तरफ आ रहा था। गांव बराहखुर्द रेलवे पुल के निकट उनकी कार अनियंत्रित कार हाइवे से नीचे गिर गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने तीनों को कार से बाहर निकाल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने संतरो को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मेें ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। सदर थाना के जांच अधिकारी सुलतान सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गिरी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।