विनय कुमार ने सराहां में विकास कार्यों की समीक्षा, शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को जवाबदेह और पारदर्शी शासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में निर्णय लिया गया है कि विकास कार्यों की समीक्षा और शिकायत निवारण समिति की बैठकें न केवल जिला स्तर पर बल्कि उपमंडल स्तर पर भी नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी। इससे सरकार और जनता के बीच की दूरी कम होगी, विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा उठाए गए सुधारात्मक कदमों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कृषि क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विनय कुमार ने विभागाध्यक्षों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किए।