विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: गणना प्रपत्र वितरण में झालावाड़ जिला सबसे आगे, झुंझुनू सबसे पीछे
विधानसभा क्षेत्रों में झालरापाटन 99.4 प्रतिशत एवं डग 97.3 प्रतिशत वितरण के साथ शीर्ष पर है। इस सूची में भरतपुर विधानसभा क्षेत्र 49.2 एवं सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र 52.5 प्रतिशत वितरण के साथ सबसे पीछे चल रहे हैं। महाजन ने बताया कि भरे हुए गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक 11.30 लाख गणना फॉर्म ईसीआईनेट पर डिजिटाइज किए जा चुके हैं। डिजिटाइजेशन में बाड़मेर, भरतपुर एवं झालावाड़ सबसे आगे है जबकि बीकानेर, चुरू एवं टोंक में इसकी गति धीमी है।विधानसभा क्षेत्रों में देखें तो बाड़मेर सबसे आगे एवं दातारामगढ़ सबसे पीछे है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे गणना फॉर्म ऑनलाइन भरने की सुविधा का लाभ उठाएं। मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर सीधे ही गणना प्रपत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन भरे गए फॉर्म स्वतः संबंधित बीएलओ तक पहुंच जाते हैं, इसलिए ऐसे मतदाताओं को दोबारा मैनुअल फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।