News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

संभल पुलिस अधीक्षक ने 32 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के 16 थानों में तैनात 32 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई जनसुनवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है। लाइन हाजिर होने वाले पुलिसकर्मियों में कोतवाली संभल से आरक्षी राजपाल सिंह और मुख्य आरक्षी सह चालक बलराज, थाना हयातनगर से चालक रूपचंद, आरक्षी नीरज कुमार और आशू यादव, थाना कैलादेवी से मुख्य आरक्षी अशोक कुमार और सत्येंद्र कुमार शर्मा शामिल हैं।

इसी तरह थाना हजरत-नगर गढ़ी से आरक्षी मोहित कुमार और मुख्य आरक्षी सोवरन सिंह, थाना नखासा के आरक्षी अनिरुद्ध चौधरी, सहचालक आकाश जुरैल, थाना असमोली से आरक्षी रोबिन राठी और भोलू तोमर, थाना रायसत्ती से मुख्य आरक्षी अरुण सिवाल और आरक्षी गौरव शर्मा को हटाया गया है।

इनके अलावा थाना ऐंचौड़ा कम्बोह से आरक्षी सन्नी कुमार, थाना बबराला से मुख्य आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी रोहित कुमार, वीरेंद्र सिंह और हेड मुहर्रिर अमित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। इसके साथ ही साथ थाना रजपुरा से सहचालक निशांत राठी और आरक्षी अंकित मलिक, और थाना जुनावई क्षेत्र से सहचालक अमरजीत को लाइन हाजिर किया गया है।

Leave a Reply