News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

कुल्हाड़ी से पिता की बेटे ने गर्दन काटी, जमीन में दफन शव काे पुलिस ने बाहर निकाला

मृतक गोपीराम के बड़े बेटे ख्यालीराम ने बज्जू थाने में मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया- पिता गोपीराम बिश्नोई (78) सबसे छोटे भाई योगराज के साथ रहते थे। 27 नवंबर को हमें पता चला कि पिता गोपीराम की मौत हो गई है। छोटे भाई योगराज से पूछा तो उसने बताया कि पिता गिर गए थे और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। भाई की बात पर विश्वास करते हुए हमने पिता के शव को दफना दिया था। अंदाजा नहीं था कि छोटे भाई ने ही पिता को मारा है।

28 नवंबर को पुलिस का कॉल आया तो उन्होंने बताया कि पिता का मर्डर हुआ है। इसके बाद छोटे भाई योगराज को बुलाया और पूछा कि तुमने पिता को मारा है। उसने बताया- पिता से झगड़ा हो गया था। इस दौरान गुस्से में मैंने पिता का मर्डर कर दिया। इसके बाद योगराज फरार हो गया।

थानाधिकारी ने बताया- योगराज ने पिता गोपीराम के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर मर्डर कर दिया था। वार इतना तेज था कि गोपीराम की गर्दन कट गई। सिर के अलावा हाथ और पैर पर भी गहरी चोट के निशान मिले। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार रात को आरोपित बेटे को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपित योगराज के 2 भाई और 5 बहनें हैं। एक बहन पुलिस विभाग में पोस्टेड है। आरोपी योगराज की बज्जू में ही ई-मित्र की दुकान है और अविवाहित है।

Leave a Reply