News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

सर्राफा बाजार में चांदी ने भी दिखाई चमक, 1 दिन में ही 4,700 रुपये तक बढ़ी कीमत

दिल्ली में आज चांदी की कीमत उछल कर 1,57,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में भी चांदी 1,56,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,57,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं बेंगलुरु में चांदी 1,57,400 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,57,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 1,69,100 रुपये के स्तर पर बिक रही है।

बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम थोड़ा घटने का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा है, जिसकी वजह से चांदी अपने सर्वोच्च स्तर से 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है। हालांकि भारत में शादी का सीजन शुरू हो जाने की वजह से चांदी की कीमत में रुक रुक कर तेजी का रुख भी बन रहा है। इसलिए निवेशकों को फिलहाल सतर्क होकर अपनी निवेश योजना बनानी चाहिए।

Leave a Reply