News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

सिख प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर के अद्वितीय साहस, शहीदी, त्याग, मानवता-समर्पित विचारधारा एवं राष्ट्रहित में उनके अप्रतिम योगदान का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति में प्रकाश पुंज के समान है, जिसमें सेवाभाव, करुणा, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, राष्ट्रीय चेतना और मानवता के उच्चतम मूल्य निहित हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाएं समयातीत हैं और संपूर्ण विश्व को मानव कल्याण की दिशा में प्रेरित करती रहती हैं।

Leave a Reply