डैम की फर्जी बंदोबस्ती के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन के क्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी कमरू जमा से मोबाइल पर ग्रामीणों की बात हुई। उन्होंने 20 नवंबर को सभी ग्रामीणों को कार्यालय आने का आग्रह किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनकर कार्रवाई की बात कही।
शिकायत के अनुसार डैम क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय और 2032 तक निबंधित जलाशय मत्स्य जीवि सहयोग समिति लिमिटेड, तरहसी को पूरी तरह दरकिनार करते हुए तारा समूह-एसएचजी के नाम से फर्जी और अवैध तरीके से एक नया समूह गठित किया गया। समिति के सचिव विनय चन्द्रवंशी और विभाग के पदाधिकारियों की मिलीभगत से एक समानान्तर समूह बनाकर मत्स्य पट्टा हासिल करने की कोशिश की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि पूरा मामला भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़े और विभागीय लापरवाही का प्रतीत होता है। लोगो ने अवैध रूप से गठित तारा समूह-एसएचजी की तत्काल जांच की मांग किया की। इसके अलावा विधिवत निबंधित जलाशय मत्स्य जीवि सहयोग समिति लिमिटेड, तरहसी को प्राथमिकता और उसका कानूनी अधिकार पुनः सुनिश्चित करने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।