जालौन के सर्वेश कुमार जाटव को पीएचडी की उपाथि, डायबिटिक नेफ्रोपैथी पर किया शोध
यह शोध गुर्दे की बीमारी (डायबिटिक नेफ्रोपैथी) के उपचार में उपयोगी औषधीय फॉर्मूलेशन के विकास पर केंद्रित है। विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर उन्हें यह उपाधि 8 नवंबर 2025 को प्रदान की गई। सर्वेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और सहयोगियों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को सस्ती और प्रभावी दवाओं के विकास में योगदान देना है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव महातवानी और उरई क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। परिजनों, मित्रों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।