News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

रायपुर : राजभवन के अधिकारियों को स्थानांतरण पर दी गई बिदाई

राज्यपाल ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जिसका पालन सभी को करना होता है। इसलिए एक स्थान पर लंबे समय तक रहने की मानसिकता से बाहर निकलना आवश्यक है। जहां भी कार्य करें अपना सर्वश्रेष्ठ दें। शासकीय दायित्वों के साथ अपने परिवार को भी समय दें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं है बल्कि नये अध्याय की शुरूआत है इसे आनंद पूर्वक जीना चाहिए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिला बैंड ‘‘चिन्हारी द गर्ल बैंड‘‘ द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, विधायक सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply