News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

पीजीडीएवी कॉलेज ने लगातार दूसरी बार जीती दिल्ली विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप

अनमोल, रुद्रांश, निशांत शाह और कार्की टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने पीजीडीएवी कॉलेज को चैंपियनशिप का ताज बरकरार रखने में मदद की। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दरविंदर कुमार ने छात्रों और शारीरिक शिक्षा विभाग को इस सफलता के लिए बधाई और अपनी शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता में आईजीआईपीईएसएस टीम को तीसरा और सेंट स्टीफन कॉलेज टीम को चौथा स्थान मिला। लीग मैचों में पीजीडीएवी कॉलेज ने डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज को 3-1 से हराया, जिसमें रुद्रांश ने हैट्रिक बनाई। फिर हंसराज कॉलेज को 3-0 से हराया, जिसमें अनमोल, निशांत और विकास ने एक-एक गोल किए। सेमीफाइनल मैच में पीजीडीएवी कॉलेज ने सेंट स्टीफन कॉलेज के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। इस मैच में अनमोल, निधिश और विकास ने गोल किए।

Leave a Reply