नशा मुक्त भारत अभियान में नैनीताल करे देश में मिला पांचवां स्थान
बताया गया है कि जिले में नशे के दुष्प्रभावों से बचाव, जागरूकता, परामर्श, निवारण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए कई स्तरों पर अभियान चलाए गए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न विभागों तथा जनप्रतिनिधियों ने व्यापक सहयोग प्रदान किया। बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और सामाजिक समूहों ने ई-शपथ के माध्यम से नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया, जिसके आधार पर नैनीताल जनपद राष्ट्रीय सूची में प्रथम पांच में शामिल हो पाया। सूची में पहले तीन स्थान पर महाराष्ट्र के नासिक, बुल्ढारा व सांगली व चौथे स्थान पर तमिलनाडु के सालेम के बाद पांचवे स्थान पर उत्तराखंड का नैनीताल जनपद है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने इस उपलब्धि पर जनपद के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों, युवाओं व नागरिकों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सहभागिता और सामूहिक प्रयासों से नैनीताल जनपद शासन-प्रशासन की अन्य योजनाओं में भी अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने नशामुक्त समाज की दिशा में निरंतर मिल रहे जनसमर्थन पर संतोष व्यक्त करते हुए आगे भी इस अभियान को और मजबूत बनाने का आह्वान भी किया।