News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

मनिका विधायक ने सतबरवा में रखी पांच सड़कों की आधारशिला

मौके पर मनिका विधायक ने कहा कि सड़क विकास का पहला पैमाना होता है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रमंडल स्तर पर मनिका विधानसभा क्षेत्र किसी से कम नहीं रहेगा। सड़क निर्माण करने पर विशेष फोकस है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उनकी सरकार सतबरवा में बड़ा अस्पताल का निर्माण करा रही है। विधानसभा क्षेत्र के दो पंचायतों में उनकी पहल से कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा उपकरण के साथ पेड़ पौधे और मछली जीरा का आवंटन किसानों को कराया गया है।

विधायक रामचंद्र ने कहा कि मुर्गी तथा बतख पालन के लिए किसानों के बीच चूजे का वितरण कराया गया। पोषाहार व दवा की व्यवस्था कराई गई। स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पढ़ लिख कर बच्चे क्षेत्र का नाम रौशन करें। मइयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है।

प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने बताया कि सुरसुरी पहाड़ एनएच 39 से चरवाडीह स्कूल तक सड़क सुदृढीकरण, इम्तियाज अंसारी के घर से कसियाडीह गांव तक, शंकर साव के घर से सिमर नदी पुल तक, फेमस मोड़ से प्रेमी होते हुए राबता बस्ती तक सड़क निर्माण होगा। इन पांच सड़कों की लागत 6 करोड़ के करीब है।

मौके पर दरोगी यादव, मुखिया संतोष उरांव, जिला पार्षद सुधा कुमारी, विजय बहादुर सिंह, अमित कुमार, पिंटू असलम, अरुण प्रसाद, संजय यादव, नाजिम रजा, उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव, सुरेंद्र भारती, कुलदीप सिंह के अलावा कई पदाधिकारी कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply