News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चाईबासा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक चाईबासा को 10 नवंबर 2025 को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के आमलाटोला रेलवे अंडरपास के पास स्थित बंद रेलवे केबिन में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार खिरवाल (31), के रूप में की गई। वह पश्चिम सिंहभूम के मधुबाजार का रहने वाला है।

पूछताछ में मनीष कुमार खिरवाल ने बताया कि वह ब्राउन शुगर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी फिरदौस अंसारी से लाकर बेचता था। पुलिस ने इस मामले में सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2022 में मनीष कुमार खिरवाल अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के जुर्म में जेल जा चुका है।

Leave a Reply