कदमा से दो वाहन चोर गिरफ्तार, दो स्कूटी बरामद
जानकारी के अनुसार, कदमा सोनारी लिंक रोड पर गश्त के दौरान पुलिस को संदिग्ध स्थिति में दो युवक स्कूटी के साथ दिखाई दिए। युवकों को रोककर पूछताछ करने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि दोनों वाहन चोरी के हैं। इसके बाद उनकी निशानदेही पर एक काले-ग्रे रंग की होंडा डियो (संख्या जेएच 05 सीबी 9662) और एक लाल-सफेद रंग की होंडा डियो (संख्या जेएच 05 बीटी 6081) को जब्त किया गया।
वहीं गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 निवासी हनि ठाकुर और धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी सन्नी राम के रूप में हुई है। शुक्रवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपितों के अन्य साथियों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।