News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

जैसाकर्रा पंचायत में नशा बनाने या करने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, निगरानी समिति गठित

दरअसल, पिछले कुछ समय से गांव में शराब और सूखे नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही थी । युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही थी, जिससे गांव में कई बार तनाव की स्थिति भी पैदा हुई । इन समस्याओं को देखते हुए सभी समाजों के लोगों ने मिलकर यह कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया। ग्राम सरपंच रविलाल नायक ने बताया कि गांव में शराब और सूखे नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा था, जिससे युवा इसकी लत में फंसते जा रहे थे। इसी कारण नशामुक्ति अभियान शुरू करने का फैसला किया गया है। ग्राम पंच कनिष्क पांडे ने कहा कि इस पहल को देर से ही सही, लेकिन गांव के लोगों में बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बताया। ग्राम की कृष्णा बाई यादव ने कहा कि नशे के बढ़ते मामलों से महिलाएं विशेष रूप से परेशान थीं, और अब इस पहल से सभी को राहत मिली है। बैठक में सरपंच रविलाल नायक, पंच कनिष्क पांडे, रामजी पिद्दा, आनंद मंडावी, गोविंद राम साहू, रामश्री टेकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply