हिसार : इनसो ने बाल दिवस पर चलाया ‘पेंसिल से मुस्कान’ अभियान
‘पेंसिल से मुस्कान’ आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य था बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि
बढ़ाना, उन्हें बुनियादी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना और उनके चेहरे पर एक छोटी-सी
मुस्कान लाना।
इनसो छात्र नेताओं दीपक चौधरी और शिवा मलिक के नेतृत्व में हिसार के सरकारी
प्राथमिक स्कूल में छोटे बच्चों को पेंसिल, कॉपियां और शैक्षणिक सामग्री वितरित की
गई। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मान
भी किया गया।
बच्चों को संबोधित करते हुए इनसो टीम ने कहा कि भारत का भविष्य इन नन्हे
बच्चों के हाथों में है। शिक्षा सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, संस्कार
और समाज के प्रति जागरूकता की शुरुआत है। आपकी मुस्कान ही हमारा सबसे बड़ा पुरस्कार
है। इनसो का एक ही उद्देश्य हर घर शिक्षा, हर छात्र का विकास। इस अवसर पर कंवर जाखड़,
अंकित राजपूत, हेमंत, नितिन पूनिया सहित इनसो टीम मौजूद रही और सभी ने बच्चों के साथ
बाल दिवस मनाया।