News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

अवैध कफ सिरप मामले में हिमाचल की फार्मा कंपनी की 1 करोड़ की संपत्ति जब्त

ईडी की तरफ से सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में ये जानकारी दी गई है।

ईडी की यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा दर्ज एक मामले पर आधारित है। इसमें कंपनी (जिसके प्रबंध भागीदार नीरज भाटिया हैं) और निकेत कंसल पर कोडीन-आधारित कफ सिरप (सीबीसीएस) ‘कॉकरेक्स’ को नशीले पदार्थ के रूप में दुरुपयोग के लिए अवैध रूप से बाजार में मोड़ने का आरोप है। ईडी जम्मू उप-क्षेत्रीय कार्यालय इस मामले की तफ्तीश कर रही है। ईडी की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2018 से 2024 के दौरान विदित हेल्थकेयर ने निकेत कंसल द्वारा नियंत्रित संस्थाओं को लगभग 16.74 करोड़ रुपये का सीबीसीएस सप्लाई किया। इससे कंपनी ने लगभग 2.92 करोड़ रुपये का सकल लाभ ‘अपराध की कमाई’ के रूप में अर्जित किया। इस अवैध कारोबार के तार श्रीनगर के रईस अहमद भट से भी जुड़े थे, जिसके पास से एनसीबी ने 14.01.2024 को भारी मात्रा में सिरप जब्त किया था। इससे पहले, 13.02.2025 को ईडी की तलाशी में नीरज भाटिया के आवास से 32 लाख रुपये नकद और 1.61 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए थे और अब इसी क्रम में पानीपत की यह भूमि कुर्क की गई है, जबकि मामले में आगे की जाँच जारी है।

Leave a Reply