News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

रांची प्रेस क्लब में ‘कभी-कभी’ हिंदी म्यूजिक एल्बम की हुई लॉन्चिंग

मेलोडी रिटर्न्स के संचालक अभिषेक प्रधान ने बताया कि एल्बम के पूरे गाने की शूटिंग नेतरहाट की खूबसूरत वादियों में की गई है। यह एक सैड सॉन्ग है, जिसे मेलोडी रिटर्न्स के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। रिलीज़ के बाद गाने को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है।

गाने में मुख्य कलाकार रूचि सेठ और अभिषेक प्रधान हैं। दोनों ने ही गाने को अपनी आवाज़ दी है। गाना 90 के दशक की मेलोडी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके धुन और गीत भी अभिषेक प्रधान द्वारा कंपोज किए गए हैं।

लोक गायिका मोनिका मुंडू ने बताया कि गाने की गायिका और अभिनेत्री रूचि सेठ झारखंड की चर्चित मॉडल हैं। वहीं गायक और अभिनेता अभिषेक प्रधान इससे पहले बॉलीवुड में गायन और अभिनय के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से वे झारखंड में रहकर स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों के साथ हिंदी गानों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हिंदी फिल्म बनाने की भी योजना है।————-

Leave a Reply