स्वस्थ समाज ही होता हैं सशक्त राष्ट्र की नींव: रविंद्र पुरी
इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने कहा कि युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कॉलेज की एंटी ड्रग सेल प्रधानमंत्री के विजन नशा मुक्त भारत के लिए निष्ठा और लग्न से कार्य कर नशा मुक्त भारत अभियान को निरंतर गति दे रही हैं।
प्रोफेसर बत्रा ने महाविद्यालय को तम्बाकू मुक्त परिसर बनने पर छात्र छात्राओं को बधाई प्रेषित की हैं । इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी व एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ पल्लवी राणा एवं विनय थपलियाल ने प्रतिभागियों को शुभकामनाये प्रेषित की।
रंगोली प्रतियोगिता में एमए की शालिनी, निधि तथा बीए के मोहित त्रिपाठी (ग्रुप 1) तथा दिव्यांशु नेगी, प्रतिमा, नेहा और दिव्यांशु गैरोला (ग्रुप दो) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में बी ए की सोनम, कशिश तथा नम्रा सम्मिलित रहे। जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में बी ए की संध्या तथा ममता (ग्रुप एक) व बीएससी की दिव्या तथा निधि (ग्रुप चार) सम्मिलित रहे।
निबंध प्रतियोगिता में बीए की कशिश को प्रथम, बी कॉम की आकृति तथा बीए की संध्या को संयुक्त रूप से द्वितीय जबकि बीए को सोनम तथा बीएससी की स्नेहा सिंघल को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। बीकॉम की एंजेला को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।