News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

ऑपरेशन कालनेमी के तहत तीन बेहरुपिए गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक श्यामपुर थाना पुलिस ने श्यामपुर क्षेत्र मंे चैकिंग के दौरान तीन बहरुपी बाबाओं को पकड़ा। यह बहरूपी बाबारूप धारी आने-जाने वाले राहगीरों को रोककर परेशान कर रहे थे और उन्हें तन्त्र-मन्त्र, जादू-टोना आदि की कलायें दिखाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने मौके से तीनों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते रामेश्वर पुरी पुत्र भुवनेश्वर पुरी निवासी श्मशान घाट के पीछे चण्डीघाट थाना श्यामपुर, लक्ष्मी चंद पुत्र किशन लाल निवासी झुग्गी झोपड़ी चण्डीघाट थाना श्यामपुर व केशव चौधरी पुत्र पृथ्वी चौधरी निवासी गंगा माता कुष्ट आश्रम चण्ड़ीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार बताए गए हैं।

Leave a Reply