News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Wrold

नेपाल की सुशीला कार्की सरकार के विरोध में काठमांडू में जेन जी का प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि सरकार उन्हीं बड़े दलों के साथ मिल कर सिर्फ चुनाव करा रही है, जिनके खिलाफ में उसे कार्रवाई करनी थी। जेन जी नेता मिराज ढुंगाना ने कहा कि 8 सितंबर के जेन जी प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर गोली चलाने का आदेश देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली और तत्कालीन गृहमंत्री रमेश लेखक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ढुंगाना ने कहा कि दोषी नेताओं को गिरफ्तार करने के बजाए सरकार जेन जी युवाओं की गिरफ्तारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ओली की पार्टी के नेताओं की तरफ से देशभर में जेन जी युवाओं पर आक्रमण जारी है, लेकिन उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

इसी तरह दूसरे जेन जी नेता रक्षा बम ने कहा कि सिर्फ चुनाव कराने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। उनके मुताबिक जेन की मांग सुशासन और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण था, लेकिन सुशीला कार्की सरकार इन दोनों ही कामों में पूरी तरह असफल रही और उनकी सरकार के मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे हैं।

Leave a Reply