News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

युवक ने जहर पीकर की खुदकुशी

वह चलोम बारटोली निवासी संदीप मांझी का पुत्र था और शिंबुकेल में किराए के मकान में अकेले रहकर ड्राइवर का काम करता था। गुरुवार को जब वह परिजनों और दोस्तों के फोन नहीं उठा रहा था, तो खोजबीन के दौरान उसके कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला। स्थानीय युवकों ने वेंटिलेटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां विष्णु अचेत अवस्था में पड़ा मिला और उसके मुंह के पास उल्टी के निशान थे। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply