News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

जिलाधिकारी ने तहसील पाटी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में पारदर्शिता व जवाबदेही पर जोर

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने अभिलेखों, उपस्थिति और अवकाश रजिस्टरों की गहनता से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड सावधानी और पारदर्शिता के साथ अद्यतन रखे जाएं। उन्होंने जोर दिया कि अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए आवश्यक है, जिससे सरकारी कार्यों में जवाबदेही और दक्षता सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तहसील में स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपातकालीन परिस्थितियों की संवेदनशीलता को देखते हुए अवकाश के दिनों में भी संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ मिल सके। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, खंड विकास अधिकारी अवनीश सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और तहसील कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply