महोबा में दिव्यांग छात्रों ने भ्रमण कर ऐतिहासिक धरोहरों का जाना महत्व
शुक्रवार को कबरई विकास खंड के स्पेशल एजुकेटर सुनील दीक्षित ने बताया कि यह विजिट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा के निर्देशन तथा समन्वयक शशांक सचान के संयोजन में कराई गई। दिव्यांग छात्रों को रहेलिया सूर्य मंदिर, खकरा मठ, शिव तांडव इको पार्क, विजय सागर पक्षी विहार, कीरत सागर जैसी ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए भ्रमण के दौरान जलपान आदि की व्यवस्था भी की गई। ऐतिहासिक स्थल भ्रमण के दौरान छात्रों को स्थान की ऐतिहासिकता तथा भौगोलिक महत्व का ज्ञान कराया गया। इस मौके पर सुनील गोस्वामी, राजकुमार मौर्य, दिनेश चैहान, लक्ष्मण, अनुज कुमार तिवारी, अनिल कुमार नायक, लाल चंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।