आवारा पशु पकडऩे गई निगम टीम पर हमला
जोधपुर, 29 नवम्बर । शहर में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सडक़ों पर घूमने वाले आवारा व पालतू पशुओं को पकडऩे गई नगर निगम की टीम पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद वहां पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस के आने के बाद लोग शांत हुए।
घटना गोरा होटल के पास की है। यहां पर जब टीम पहुंची तो लोगों ने विरोध करते हुए टीम का सामान छीन लिया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में आज वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए टीम सडक़ों से पशुओं को पकड़ रही थी। टीम ने एयरफोर्स से भगत की कोठी फिर झालामंड चौराहा होते हुए गोरा होटल का रूट लिया। टीम जब गोरा होटल के पास पहुंची और सडक़ पर घूम रहे पशुओं को पकडऩे लगे तो स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। करीब 70-80 लोग वहां आ गए और निगम की टीम का विरोध करने लग गए। लोगों का कहना था कि यह इलाका उनके क्षेत्र में नहीं आता है लेकिन टीम ने उन्हें बताया कि वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सभी जगह आसपास की जगह से सडक़ पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा जा रहा है, तो लोग भडक़ गए।
लोगों ने निगम की टीम से पशु पकडऩे का सामान छीन लिया और उसे नाले में डाल दिया। टीम को वहां से भाग कर दूसरी जगह जाना पड़ा। इसके बाद निगम की टीम ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो वहां 15 मिनट के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर वहां से लोग स्थानीय लोग भाग गए। इसके बाद निगम की टीम वापस मौके पर पहुंची और अपनी गाड़ी लेकर गई। निगम की टीम ने कुछ पशुओं को सडक़ से पकडक़र नांदड़ी गौशाला भिजवाया गया।