News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

महापौर ने कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा से ओटीएस व विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण पर की चर्चा

इस अवसर पर शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने आगामी होने वाले माघ मेला को भव्यता के साथ सम्पन्न करने को लेकर नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण एवं विद्युत विभाग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माघ मेला क्षेत्र में बाढ़ का पानी उतरने के बाद जो सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है उसे शीघ्र से शीघ्र ठीक किया जाए और सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। अधूरे काम को पूरा किया जाए।

इसके अलावा नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण तीव्रता के साथ करें। इसके लिए सरकार ने 1000 करोड़ रुपए पास किए हैं। उन्होंने कहा कि महापौर गणेश केसरवानी के द्वारा बढ़े हुए गृह कर की ब्याज माफी को लेकर जो प्रस्ताव दिया गया है सरकार शीघ्र ही इस पर निर्णय करेगी और ओटीएस लागू करेगी, जिससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने विद्युत एवं पीडीए विभाग से सम्बंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। जिसे शीघ्र ही निस्तारण करने का उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या पूर्व विधायक लाल बहादुर, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना पार विभव नाथ भारती, विनोद प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, पार्षद मुकेश कसेरा, आशीष द्विवेदी, भोला तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply