News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ का विमोचन आज

कार्यक्रम का शुभारंभ सायं साढ़े चार बजे से होगा। पुस्‍तक लोकार्पण में सबसे पहले पूज्य संत श्रीरीतेश्वर महाराज (पीठाधीश्वर, श्री आनन्दम धाम आश्रम, वृंदावन-मथुरा) आशीर्वचन प्रदान करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्‍ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी (समूह संपादक, दैनिक जागरण) कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही सुरुचि प्रकाशन के अध्यक्ष राजीव तुली और प्रबंध न्यासी रजनीश जिंदल भी मौजूद होंगे।

उल्‍लेखनीय है कि यह पुस्तक भारतीय समाज के व्यापक विमर्श को आम पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास है। उनका मानना है कि आज के परिदृश्य में मूल्यों, नीति-विचार और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर गंभीर साहित्य की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। यह पुस्तक उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है। लोकार्पण कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों, लेखकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुस्तक प्रेमियों की उपस्थिति की कामना की गई है। सुरुचि प्रकाशन ने इन सभी से उक्‍त आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply