News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

जंगलराज बिहार में अकेले जाना खतरे से खाली नहीं : मोहम्मद आजम खां

यह बातें रविवार शाम को मुरादाबाद के कुंदरकी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा नेता मोहम्मद आजम खां ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मोहम्मद आजम खान ने कहा कि कमजोरों और अल्पसंख्यकों का वोट बंटना नहीं चाहिए। अगर हमारे जिस्म के टुकड़े करना चाहते हो जो कभी जुड़ेंगे नहीं, तो तुम भी बट जाना वरना एक साथ रहो और लोकतंत्र को बचाकर रखो। जज्बाती नारों पर मत जाना, किसी के धोखे में मत आना, फायदा बंटने में नहीं फायदा एकता में है। देश में एक बार मुस्लिम राष्ट्रपति बने लेकिन सिर्फ नाम के बने। मुसलमान को खुद तय करना होगा कि फायदा बांटने में है या एक रहने में। हम चाहते हैं देश से बर्बरता और कानून के नाम पर चल रहा फरेब खत्म हो।

Leave a Reply